कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़)29 जून 2025 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन (PEJA) कानपुर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक लट्ठे वाली कोठी, सिविल लाइंस, कानपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव एवं मंडल प्रभारी महेश त्रिपाठी ने की, जिसमें संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने बड़ा कदम उठाते हुए लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से संगठन से मुक्त कर दिया। इसके साथ ही नवगठित जिला अध्यक्षों की घोषणा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का संदेश दिया।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष इस प्रकार हैं:
कानपुर नगर – पारस शुक्ला
कानपुर देहात – रामनरेश त्रिपाठी
फर्रुखाबाद – धर्मवीर सिंह शाक्य
इटावा – ओम रतन कश्यप
औरैया – कृष्णकांत त्रिपाठी
कन्नौज – रामनरेश तिवारी
इन सभी जिला अध्यक्षों को 15 जुलाई तक अपनी-अपनी जिला कार्यकारिणी गठित कर मंडल प्रभारी को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय सचिव त्रिपाठी ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि सभी जिला अध्यक्ष सदस्यता अभियान चलाकर पत्रकारों के 2026 तक के परिचय पत्र जारी करें। साथ ही उन्होंने पत्रकारों के उत्पीड़न और शोषण के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए निर्देश दिए कि जिला स्तर पर डीएम और पुलिस कप्तान को मांग पत्र देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करें।
महेश त्रिपाठी ने कहा कि बिना जिला इकाइयों को मजबूत किए किसी भी मंडलीय सम्मेलन का कोई औचित्य नहीं होगा। पहले संगठनात्मक ढांचा मजबूत किया जाएगा, फिर मंडलीय सम्मेलन आयोजित कर पत्रकारों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा ने जिला अध्यक्षों को यह अधिकार भी दिया कि राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में पदाधिकारी जोड़ने से पहले उनकी संस्तुति आवश्यक होगी। यह निर्णय संगठन में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। बैठक में केतकी कुशवाहा, धर्मवीर सिंह शाक्य, पारस शुक्ला, रामनरेश त्रिपाठी, नहार सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को सक्रिय और पत्रकारों के हक की लड़ाई के लिए पूरी ताकत से काम करने का संकल्प लिया गया।
