कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद कन्नौज की थाना विशुनगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 50/20 धारा 138 EC एक्ट से संबंधित वांछित वारन्टी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान गिरन्द पुत्र नन्दराम उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी ग्राम असालताबाद, थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, जिसकी तलाश में पुलिस निरंतर प्रयासरत थी।
गिरफ्तारी स्थल:
ग्राम असालताबाद, थाना विशुनगढ़
गिरफ्तारी टीम:
थानाध्यक्ष श्री गौरव कुमार
उपनिरीक्षक श्री रामशंकर
कांस्टेबल श्री निशान्त कुमार
उक्त गिरफ्तारी विशुनगढ़ थाना पुलिस की सतर्कता और टीम वर्क का परिणाम है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
