कन्नौज:तेजस्विनी कुशवाहा ने चित्रसेन निगम स्वर्ण पदक सम्मान पाकर जिले का नाम किया रोशन

कन्नौज,(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अक्टूबर 2024 तेजस्वनी कुशवाहा ने एमए भूगोल में ,चित्रसेन निगम स्वर्ण पदक सम्मान, प्राप्त करके जिले का नाम रोशन कर दिया। उनके आवास पर पहुंचे अखिल भारतीय शाक्य महासभा कन्नौज के पदाधिकारियों ने उनको सम्मानित किया। ग्राम जलालाबाद सुभाषचंद्र की पुत्री तेजस्वनी कुशवाहा ने पीएसएम डिग्री कॉलेज कन्नौज की एमए भूगोल की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के 39वें दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा चित्र सेन निगम स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। अखिल भारतीय शाक्य महासभा के पदाधिकारियों ने तेजस्वनी कुशवाहा के आवास पर पहुँचकर उनको बधाई देते हुए सम्मान पत्र दिया। जिलाध्यक्ष हरिशरण शाक्य ने कहा महासभा उत्कृष्ट कार्य के लिए आपको सम्मानित करती हैं साथ ही आपके उज्ज्वल भविष्य के लिये तथागत बुद्ध से प्रार्थना करती है कि आप अपने जीवन मे नए आयाम स्थापित करती रहें। महासचिव राजेश कुमार शाक्य ने बेटी का मुंह मीठा कराते हुए कहा आपने समाज का नाम रोशन किया है। संरक्षक रुकुमबहादुर शाक्य व राष्ट्रीय संस्कृतिक सचिव हरिगोविंद शाक्य ने बेटी को पंचशील पट्टिका पहनाते पूरे परिवार को बधाई दी और काव्यपाठ कर बेटी को प्रोत्साहित किया। प्रदेश कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार शाक्य ने तेजस्वनी को पुष्प अर्पित करते हुए कहा आप आगे बढ़े महासभा शिक्षा जगत में हर मुश्किल कार्य पर आपके साथ खड़ी है। इस दौरान दिनेश कुशवाहा, नवनीत कुमार, संगीता कुशवाहा, सरोजनी देवी, रीना, नीता कुशवाहा, सुनीता, सुन्दरलाल कुशवाहा, शिवांशु कुशवाहा व प्रशांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment