कन्नौज: तालग्राम पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 01 किलो 40 ग्राम नाजायज गांजा बरामद

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना तालग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजय के नेतृत्व में तालग्राम पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कन्हैया गिहार पुत्र कमल सिंह (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम शाहबाजपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात, हाल पता मकरन्दनगर कुतलूपुर थाना कोतवाली कन्नौज के रूप में हुई है। पुलिस ने बलनपुर जाने वाली कच्ची सड़क से उसे दबोचा।

बरामदगी

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से

01 किलो 40 ग्राम नाजायज गांजा,

एक मोटरसाइकिल तथा

100 रुपये नगद बरामद किए।

इस मामले में थाना तालग्राम पर मु.अ.सं. 242/2025, धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम कन्हैया गिहार दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं. 341/2018, धारा 394/411 भादवि, कोतवाली तिर्वा, कन्नौज

2. मु.अ.सं. 367/2020, धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली गुरसहायगंज, कन्नौज

3. मु.अ.सं. 242/2025, धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना तालग्राम, कन्नौज

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष शशिकान्त कन्नौजिया

2. उपनिरीक्षक शिवकिशोर सिंह

3. हे0कां0 संदीप सिंह

4. कां0 जितेन्द्र कुमार

तालग्राम पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिली है।