कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जनपद में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारी व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व जनता को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना है। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जनता दर्शन के जरिए आम लोगों को सीधे पुलिस अधीक्षक से अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे पारदर्शिता और जनता का विश्वास मजबूत हो रहा है।
