कन्नौज : उपजिलाधिकारी तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने दी राहत चैक ?

हसेरन। ग्राम गोपालपुर विकास खण्ड हसेरन में हुई दर्दनाक घटना पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश सिंह राजपूत के प्रयास पर प्रदेश सरकार की आपदा प्रबंधन की तरफ से पीड़ित परिवार को चैक प्रदान की गई। रात में छट पर सो रहे दंपति बच्चो सहित मकान गिरने से दो बच्चो की दर्दनाक मौत हो गई। वही एक विकलांग बच्ची घायल हो गई। तहसील प्रशासन की तरफ से उपजिलाधिकारी तिर्वा अशोक कुमार कानूनगो क्षेत्रीय लेखपाल शत्रुघ्न अघिनोत्री ग्राम प्रधान नीरज राजपुत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्यामू राजपुत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य की उपस्थित में पीड़ित पिता रामदास तथा मां फगुनी देवी को शासन ने आठ लाख रुपए का चैक प्रदान किया। खण्ड विकास अधिकारी हसेरन रतिराम ने बताया की प्रथम वरीयता क्रम में पीड़ित परिवार को आवास प्रदान किया जाएगा।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

Leave a Comment