कन्नौज: मथुरा से लखनऊ साइकिल यात्रा पर जा रहे सपा कार्यकर्ताओं ने तिर्वा में किया प्रदर्शन

कन्नौज तिर्वा। मथुरा से लखनऊ तक साइकिल यात्रा पर जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को जैसे ही पता लगा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा उनके आवास के बाहर रोक लिया गया है। वैसे ही सभी कार्यकर्ताओं ने तिर्वा तहसील के समीप सड़क पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने, इस बात को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस प्रशासन द्वारा उनके आवास लखनऊ के बाहर बेरी कटिंग लगाकर रोक दिया गया था। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं में आक्रोश था। वही मथुरा से लखनऊ तक साइकिल यात्रा पर निकले सपा नेता अजीत सिंह यादव को इस बात की जानकारी हुई तो वह भी तिर्वा तहसील के पास स्थित तहसील के सामने अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ताओं की वजह से सड़क के दोनों और लंबी-लंबी वाहनों की कतारे लग गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता नहीं समझे। जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। काफी समझाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जाम खोला और लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

Leave a Comment