कन्नौज: यज्ञ और भंडारे के साथ श्रीराम कथा का समापन

जलालाबाद (कन्नौज) – कस्वा में प्राचीन शंकर जी के मंदिर पर श्रीराम कथा का वुधवार को रामकथा का विश्राम हो गया। गुरुवार को हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया।
कथा का आयोजन मोहल्ला के निवासियों की ओर से करवाया गया था। कथा व्यास सदभाव शुक्ल ने नौ दिन तक चली कथा में श्रीराम की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा।कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सदगुणों के द्वार खुलते हैं।उन्होंने भगवान राम के द्वारा चले गए मार्ग को अपनाने की बात कही और सद्गुण अपनाने को कहा गया ऐसे में लोगो मे काफी उत्साह तरीक़े से कार्यक्रम को सम्पन्न कराया ।उन्होंने बताया कि यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। नगर से आए श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहूति डाली। पूजन के बाद दोपहर को भंडारे में प्रसाद बांटा गया।इस मौके पर अमित कुशवाहा ,राधेश्याम कुशवाहा ,आकाश कुशवाहा, सत्यम कुशवाहा ,शिवा कुशवाहा ,सुभाष कुशवाहा ,हीरा कुशवाहा ,रामआसरे बाथम ,रामू पाठक ,उदित पाठक ,प्रमोद चंद्र पाठक,सुशील चंद्र पाठक, प्रियम ,सचिन पाठक व अन्य लोग मौजूद रहे
कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

Leave a Comment