कन्नौज:प्रिया शाक्य ने भिक्षु संघ को कराया भोजन, खड़नी में आयोजित धम्म यात्रा व भोजनदान कार्यक्रम में हुई शामिल।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री प्रिया शाक्य ने आज भगवान गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, खड़नी में आयोजित धम्म यात्रा एवं भोजनदान कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्रबंधक डॉ. ब्रजेश शाक्य के सौजन्य से वर्षावास के क्रम में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पहुँचकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूज्य भिक्षु संघ को भोजन कराने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के धम्म उपदेश आज भी समाज को करुणा, मैत्री और समानता का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भाव और सेवा की भावना और मजबूत होती है।

आयोजन में स्थानीय नागरिकों, बुद्ध धम्म अनुयायियों और शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर भिक्षु संघ का सम्मान किया और भोजनदान कर पुण्य अर्जित किया।