कन्नौज पुलिस की बड़ी सफलता : लूट की वारदात का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 जनपद की थाना तालग्राम पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात का खुलासा कर दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी, नगदी, पीड़ित का आधार कार्ड और वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है।

घटना का विवरण

14 अगस्त 2025 को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 167/600 पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित बृजेश कुमार यादव निवासी जनपद देवरिया की तहरीर पर थाना तालग्राम में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की 5 टीमों का गठन किया गया।

टीमों ने CCTV फुटेज, सर्विलांस लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर छानबीन करते हुए वारदात का खुलासा किया। इसी क्रम में तालग्राम क्षेत्र के तेराजाकेट रोड से मायापुरवा जाने वाले मार्ग पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अनुभव सिंह पुत्र श्याम सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी उल्लामऊ, थाना सांण्डी, जनपद हरदोई।

2. आकाश शर्मा पुत्र देवेंद्र कुमार शर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी बावचुंगी, थाना सदर कोतवाली, जनपद हरदोई।

बरामद सामान: एक जोड़ी पायल, ओम का लॉकेट, 7000 रुपये नकद, पीड़ित का आधार कार्ड, वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार

पुलिस टीम

थाना तालग्राम पुलिस: उ0नि0 रोहित सिंह, उ0नि0 राजेश कुमार रावत, का0 धीरज कुमार, का0 ऋषिपाल, का0 अंकुश कुमार।

एसओजी/सर्विलांस टीम: प्रभारी उ0नि0 कमल भाटी, सर्विलांस प्रभारी त्रिदीप कुमार, हे0का0 सुधीर, हे0का0 मनोज, हे0का0 दुष्यंत, हे0का0 रविन्द्र, का0 विकास, का0 मनीष कुमार।

पुलिस की कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई और दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पूरी टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि अपराधियों पर कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।