कन्नौज : पुलिस को बड़ी सफलता, बकरी चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार – कार सहित माल बरामद

(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सौरिख पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बकरी चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर एक बकरी व चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (UPO74AT0488) बरामद की है।

घटना का विवरण

दिनांक 31 जुलाई 2025 की शाम लगभग 5:30 बजे, ग्राम मझपुर्वा निवासी शिवकुमार पुत्र गयाप्रसाद कठेरिया का पुत्र गोपाल खेत से बकरी चराकर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर सफेद रंग की कार से आए और बकरी को कार में डालकर फरार हो गए। इस सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना सौरिख में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसे मु0अ0सं0 317/2025 धारा 303(2) BNS के अंतर्गत पंजीकृत किया गया।

मुखबिर की सूचना पर थाना सौरिख पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलिकपुर रोड की ओर से नगला गूढ़ा मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी बिमलेश कुमार वर्मा (उम्र 23 वर्ष) पुत्र वेदराम वर्मा, निवासी मलपुरा सरैया थाना विशुनगढ़ जनपद कन्नौज तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को चोरी की गई बकरी और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार के साथ माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

वांछित अभियुक्त अभी फरार

पुलिस द्वारा इस मामले में दो अन्य आरोपियों की भी पहचान की गई है, जो फिलहाल फरार हैं –

1. दीपक पुत्र आदेश वर्मा निवासी ग्राम खजुरागढ़ थाना विशुनगढ़

2. नीशू पुत्र रामविलास निवासी ग्राम खजुरागढ़ थाना विशुनगढ़ इनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ी से जारी हैं।

बरामदगी

01 चोरी की गई बकरी

01 स्विफ्ट डिजायर कार (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक – दिनेश कुमार

उप निरीक्षक – चन्द्रभान सिंह

हेड कांस्टेबल – कौशल दौनेरिया

(थाना सौरिख, जनपद कन्नौज)

इस सफल कार्रवाई से स्पष्ट है कि कन्नौज पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाए हुए है और ग्रामीण इलाकों में भी कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयासरत है।