कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सौरिख पुलिस टीम ने एक वारण्टी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाबू अली पुत्र सूबेदार उर्फ कल्लू लोटा, निवासी मोहल्ला नगरिया महादेव थाना सौरिख, जनपद कन्नौज (उम्र लगभग 62 वर्ष) के रूप में हुई है। बाबू अली के खिलाफ क्राइम नंबर 340/24 थाना सौरिख में मुकदमा दर्ज है। उस पर धारा 323, 504, 506, 341 भादवि एवं SC/ST एक्ट की धारा 3(1)D के तहत कार्रवाई की गई है। अभियुक्त की आगामी पेशी की तिथि 23 सितम्बर 2025 निर्धारित है, जो माननीय विशेष न्यायाधीश SC/ST एक्ट, जनपद कन्नौज की अदालत में होगी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार
2. उपनिरीक्षक उमेशचन्द्र यादव
3. मुख्य आरक्षी दौलतराम
4. आरक्षी दिलीप चौहान
पुलिस की इस कार्रवाई से कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मजबूती मिली है तथा जनपद में अपराधियों पर सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।
