कन्नौज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 जनपद की कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर की सूचना पर सफलता मिली।

कोतवाली कन्नौज पुलिस ने मु.अ.सं. 605/2025, धारा 64(1)/115(2)/351(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त समाधान उर्फ अजय पुत्र स्व. रामतीरथ, निवासी ग्राम मीरपुर, थाना कोतवाली कन्नौज, उम्र लगभग 23 वर्ष को मानपुर-ठठिया रोड पर दबोचा। उसे रोड से लगभग 50 मीटर पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

थाना कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ बलात्कार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और विश्वसनीय सूचना के आधार पर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: समाधान उर्फ अजय

पिता का नाम: स्व. रामतीरथ

निवास: ग्राम मीरपुर, थाना कोतवाली कन्नौज

उम्र: लगभग 23 वर्ष

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

1. प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह – थाना कोतवाली कन्नौज

2. निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह – थाना कोतवाली कन्नौज

3. आरक्षी लखन राजपूत – थाना कोतवाली कन्नौज

पुलिस की इस तत्पर कार्यवाही से आम जनता में कानून के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय उत्पन्न हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना देते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है।