कन्नौज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को दबोचा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 जनपद पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए थाना कोतवाली क्षेत्र से एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान मौसमपुर मौरारा के पास पुलिस टीम ने अभियुक्त होरीलाल उर्फ दीपू पुत्र लालू निवासी क्षेमकली मंदिर के पास, थाना कोतवाली कन्नौज (उम्र करीब 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना कोतवाली कन्नौज में मु0अं0सं0 713/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।

बरामदगी

01 अदद देशी तमंचा 315 बोर

01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 460/2020, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना कोतवाली कन्नौज।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह

2. उपनिरीक्षक करनवीर सिंह

3. कांस्टेबल हरिओम

पुलिस की इस सफलता को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और असलहों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।