कन्नौज:पंकज शाक्य बने बहुजन समाज की नई आवाज़, शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कर रहे उल्लेखनीय कार्य

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अक्टूबर 2025 ओबीसी महासभा के छिबरामऊ विधानसभा अध्यक्ष पंकज शाक्य इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। समाज के वंचित, पिछड़े और बहुजन वर्ग के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने वाले पंकज शाक्य सामाजिक न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए लगातार सुर्खियों में हैं।

पंकज शाक्य न केवल युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं, बल्कि बुजुर्गों के बीच भी सम्मान का स्थान प्राप्त कर चुके हैं। उनका मानना है कि “शिक्षा ही बहुजन समाज की असली ताकत है।” इसी सोच के साथ वे निरंतर लोगों को शिक्षित होने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का अभियान चला रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पंकज शाक्य हमेशा से संघर्षशील और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति रहे हैं। वह जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, बीमारों की सहायता करने, गरीब बच्चों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने जैसे कार्यों के माध्यम से लगातार समाजसेवा में जुटे रहते हैं।

जानकारी के अनुसार, पंकज शाक्य समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवल किशोर शाक्य के करीबी माने जाते हैं और उनके मार्गदर्शन में ओबीसी महासभा संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यदि उनका यह जज़्बा और समर्पण इसी तरह जारी रहा, तो आने वाले समय में वे छिबरामऊ विधानसभा में ओबीसी समाज की सशक्त आवाज़ बनकर उभर सकते हैं।

प्रदेश में इस समय ऐसी ही युवा नेतृत्व की आवश्यकता महसूस की जा रही है जो समाज की पीड़ा को समझे और उसके समाधान के लिए ईमानदारी से प्रयासरत रहे। पंकज शाक्य का यही समर्पण और संघर्ष आज उन्हें जनता के बीच उम्मीद की नई किरण बना रहा है।

लोगों का विश्वास है कि आने वाले दिनों में पंकज शाक्य न केवल बहुजन समाज बल्कि पूरे क्षेत्र की राजनीतिक और सामाजिक दिशा को नई ऊर्जा और सोच प्रदान करेंगे।