कन्नौज: कृष्ण महोत्सव एवं लोक गायन कार्यक्रम संपन्न ?

हसेरन। कस्बा के रामलीला मैदान में कृष्ण महोत्सव एवं लोक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से प्रोडक्शन ग्रान्ट के अंतर्गत कृष्ण महोत्सव एवं लोक गायन कार्यक्रम किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में लड्डू गोपाल की आरती कार्यक्रम कर शुरुआत हुई। श्रीमद् भागवताचार्य परम शास्त्री कुमारी ब्रज भारती अनुरागनी ब्रज भारती किशोरी जी ने बालकृष्ण की लीलाओं का मनमोहक कथा सुनाई। दो दिवसीय मेला कार्यक्रम के साथ कृष्ण महोत्सव एवं लोक गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने कृष्ण भक्ति के बारे में दृष्टांत देते हुए बताया जब जब धरती पर पाप बढ़ता है तब तक भगवान का अवतार होता है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों समेत काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही। राधा कृष्ण स्वरूप में झांकी देख लोग मनमोहित हो गए। इस मौके पर संस्था सचिव धर्मेंद्र सिंह यादव , राम रतन प्रजापति , शिवपाल सिंह यादव , मुन्नालाल रावत , मेला अध्यक्ष महावीर गुप्ता , दिनेश शर्मा , देवेंद्र कुमार तिवारी , रमेश प्रताप सिंह , बलबीर सिंह सहित काफी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

Leave a Comment