कन्नौज:जन अधिकार पार्टी की छिबरामऊ विधानसभा में समीक्षा बैठक सम्पन्न

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 को जन अधिकार पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद कन्नौज की छिबरामऊ विधानसभा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा एवं पार्टी के संस्थापक व जौनपुर से सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार किया गया।

इस बैठक में छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर एवं बूथ स्तर तक संगठनात्मक समीक्षा की गई। पार्टी की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सभी जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित रहे और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, हाल ही में नियुक्त किए गए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर सुदेश शाक्य मंडल अध्यक्ष कानपुर ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

जन अधिकार पार्टी द्वारा इस प्रकार की संगठित बैठकों से यह स्पष्ट होता है कि पार्टी बूथ स्तर तक अपनी पहुंच को सशक्त बनाने हेतु गंभीरता से प्रयासरत है।