कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद की इन्दरगढ़ थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में थाना इन्दरगढ़ पुलिस टीम ने सराहनीय सफलता हासिल की।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त
1. रामबाबू पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम उमर्दा, थाना इन्दरगढ़, उम्र करीब 57 वर्ष।
2. इन्द्रपाल पुत्र जगतराम निवासी ग्राम उमर्दा, थाना इन्दरगढ़, उम्र करीब 55 वर्ष।
संबंधित केस संख्या 2752/23, अपराध संख्या 83/10, धारा 323/324/506/504 भादवि, वादी रामप्रकाश आदि, पेशी तिथि 03.09.2025, मा0 न्यायिक मजिस्ट्रेट कन्नौज।
3. रमेश पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम विशनापुर, थाना इन्दरगढ़, उम्र करीब 40 वर्ष।
संबंधित वाद संख्या 1925/17, अपराध संख्या 147/15, धारा 60 आबकारी अधिनियम, पेशी तिथि 11.09.2025, मा0 न्यायिक मजिस्ट्रेट कन्नौज।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक रमाकान्त सिंह
उपनिरीक्षक शिवआसरे त्रिवेदी
कॉन्स्टेबल प्रवीन कुमार
कॉन्स्टेबल लक्ष्मण कुमार
कॉन्स्टेबल जीतेन्द्र बगेल
पुलिस का कहना है कि जनपद में वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की धरपकड़ लगातार जारी है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई आगे भी की जाएगी।
