कन्नौज:परिवार परामर्श केन्द्र ने बचाए दो बिखरते परिवार, फिर जुड़ा रिश्तों का बंधन

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 महिला थाना परिसर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र (नई किरण) में आज एक बार फिर रिश्तों को टूटने से बचाने का सराहनीय कार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के निर्देशन में निरीक्षक रंजना पांडेय, महिला आरक्षी अनामिका यादव और महिला आरक्षी सीमा यादव की उपस्थिति में दोनों पक्षों की आपसी बातचीत कराई गई।

केंद्र की मध्यस्थता और सकारात्मक प्रयासों के चलते दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया। पति-पत्नी ने आपसी मनमुटाव भुलाकर एक साथ रहने का निर्णय लिया और खुशी-खुशी अपने घर लौट गए। परिवार परामर्श केन्द्र “नई किरण” लगातार ऐसे मामलों में मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए बिखरे परिवारों को जोड़ने और वैवाहिक जीवन में आई दरार को मिटाने का कार्य कर रहा है, जिससे समाज में आपसी विश्वास और सौहार्द का वातावरण बन रहा है।