कन्नौज:जाहिरा देवी मंदिर, रोहिली मेले का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 थाना तालग्राम क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध जाहिरा देवी मंदिर एवं रोहिली मेले का आज जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मेले में लगाए गए सुरक्षा इंतज़ामों की बारीकी से समीक्षा की। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की जाँच की गई।

डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न होने पाए तथा सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखी जाए, ताकि श्रद्धालु शांति और सुव्यवस्था के साथ दर्शन-पूजन व मेले का आनंद ले सकें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी छिबरामऊ ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर अजय प्रताप अजेय, क्षेत्राधिकारी यातायात कुलबीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।