कन्नौज डीएम व एसपी ने जाहिरा देवी मंदिर रोहिली मेले का किया निरीक्षण

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने शनिवार को थाना तालग्राम क्षेत्रान्तर्गत प्रसिद्ध जाहिरा देवी मंदिर, रोहिली मेले का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मेले में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की जाँच की।

अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए।

डीएम एवं एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं को शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था के साथ दर्शन-पूजन व मेले का आनंद लेना चाहिए, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।