कन्नौज: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य विकसित उत्तर प्रदेश बैठक में हुईं शामिल, बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने आज गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट कन्नौज में आयोजित “विकसित उत्तर प्रदेश” विषयक बैठक में सहभागिता की। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित विकास लक्ष्यों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जनपद कन्नौज की विकास प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रिया शाक्य ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद सुनिश्चित करें और किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि “जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए जिला पंचायत कन्नौज निरंतर संकल्पित है। प्रदेश सरकार के साथ मिलकर हम 2047 तक उत्तर प्रदेश को एक विकसित और सशक्त राज्य बनाने में अपनी पूर्ण भूमिका निभाएंगे।” बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व पुनर्वास की दिशा में त्वरित कदम उठाए जाने पर भी बल दिया गया। प्रिया शाक्य की इस सक्रिय भागीदारी से जनपद कन्नौज के विकास कार्यों और बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।