कन्नौज:वारंटी की गिरफ्तारी: विशुनगढ़ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की कार्रवाई

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 थाना विशुनगढ़ पुलिस ने वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम कन्नौज द्वारा जारी वाद संख्या 345/20, अपराध संख्या 18/20, धारा 138 ई. एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त जोगेन्द्र सिंह पुत्र स्व. दर्शन सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी ग्राम कैरदा, थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

उप निरीक्षक अश्वनी कुमार – थाना विशुनगढ़

कांस्टेबल ओमपाल – थाना विशुनगढ़

कांस्टेबल संजय कुमार – थाना विशुनगढ़

विशुनगढ़ पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए प्रोत्साहित किया है।