कन्नौज:अखिल भारतीय शाक्य महासभा का चुनाव हुआ संपन्न

कन्नौज, छिबरामऊ अखिल भारतीय शाक्य महासभा के तत्वावधान में जनपद के प्रख्यात कवि तथा पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य को राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। सभी पदाधिकारियों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ कैलाश चंद्र शाक्य राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्याम बाबू शाक्य राष्ट्रीय महासचिव तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर मुकेश शाक्य निर्वाचित हुए। हरिगोविंद शाक्य के राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव चुने जाने पर क्षेत्रवासियों ,जनपद ,प्रदेश एवं देश के कई सम्मानित लोगों ने बधाइयां तथा शुभकामनाएं दी। राजेश कुमार शाक्य जिला महासचिव, हरिशरण शाक्य जिलाध्यक्ष, रामचंद्र मौर्य दिल्ली, प्रदीप शाक्य, नरेंद्र शाक्य, दीपमाला शाक्य कवियत्री, श्याम बाबू राष्ट्रीय महासचिव, कैलाश चंद्र शाक्य राष्ट्रीय अध्यक्ष, गीता शाक्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व डॉ मोहनलाल शाक्य पूर्व राष्ट्रीय सचिव सहित कई सम्मानित लोगों, कवियों एवं साहित्यकारों ने भी हरिगोविंद शाक्य को बधाई संदेश भेजकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मालूम हो कि प्रख्यात कवि हरिगोविंद शाक्य ने प्रादेशिक चुनाव संपन्न कराने में भी पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। वह पर्यावरण संरक्षण सहित समाज के हित चिंतन के लिए भी जाने जाते हैं ।