कन्नौज: दहेज के लिए प्रताड़ित कर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 थाना सौरिख पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

मामला क्या है?

दिनांक 05 अगस्त 2025 को वादी सुधीर कुमार, निवासी ग्राम धरौली, थाना जैथरा, जनपद एटा ने थाना सौरिख में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, उसकी बहन लक्ष्मी की शादी ग्राम थुलरिया निवासी अरुण प्रताप उर्फ अनुज से हुई थी।

वादी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही लक्ष्मी को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके पति अरुण, ससुर हवलदार, सास कुसमा देवी, देवर पंकज और ननद शिल्पी द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। 4 अगस्त 2025 की रात को अभियुक्तों ने मारपीट कर लक्ष्मी की हत्या कर दी।

इस घटना पर थाना सौरिख में मु.अ.सं. 322/2025 धारा 85/115(2)/105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी

पुलिस ने जांच के बाद मुख्य आरोपी अरुण प्रताप उर्फ अनुज पुत्र हवलदार सिंह (29 वर्ष), निवासी ग्राम थुलरिया, थाना सौरिख को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. प्र0नि0 जयंती प्रसाद गंगवार

2. कांस्टेबल गोविन्द सिंह

3. कांस्टेबल अजय प्रताप सिंह

4. महिला कांस्टेबल अर्चना

👉 पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।