कन्नौज: प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 थाना गुरसहायगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को प्रलोभन व डर दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे थे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में की गई।

पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को सबीना नागर पत्नी विनोद, निवासी मोहल्ला गांधीनगर नट, गुरसहायगंज ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें लालच देकर, दैवीय अप्रसाद का भय दिखाकर तथा गुमराह कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे थे। मना करने पर अभद्रता और धमकी भी दी गई।

शिकायत के आधार पर थाना गुरसहायगंज में मु.अ.सं. 495/2025 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व धारा 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों को 27 अगस्त को चेकिंग के समय तेराजा केट अंडरपास से गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. धर्मेन्द्र पुत्र रामदास जाटव (29 वर्ष), निवासी मिश्रपुर थाना सौरिख, कन्नौज

2. गौवड़ा प्रसाद पुत्र रामचन्द्र राव (47 वर्ष), निवासी राजमेन्ट्री तरपु गोदावरी, आंध्र प्रदेश

3. ममता देवी पत्नी मलिखान (35 वर्ष), निवासी इस्माइलपुर थाना गुरसहायगंज, कन्नौज

4. मंजू पत्नी संजय कुमार (42 वर्ष), निवासी गोपालपुर थाना गोला, गोरखपुर

पूछताछ में खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अनुसूचित जाति के लोगों को पैसे और सुरक्षा का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराते हैं। साथ ही, न मानने पर उन्हें डराया-धमकाया भी जाता है। आरोपियों के पास अलग-अलग भाषाओं में धर्म ग्रंथ मिले हैं, जिनका उपयोग वे प्रचार-प्रसार के लिए करते थे।

बरामदगी

दो धर्म ग्रंथ

दो मोबाइल फोन

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अवनीश कुमार, हेड कांस्टेबल बबलू कुमार, कांस्टेबल रत्नेश उत्तम और महिला कांस्टेबल विजय शर्मा शामिल रहे।

👉 पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के नेटवर्क और संभावित अन्य पीड़ितों की भी जांच की जा रही है।