कैमूर : सम्राट अशोक क्लब भारत ने कैंडील मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सम्राट अशोक क्लब भारत, जिला इकाई कैमूर के द्वारा भारत-चीन सीमा पर चीन के द्वारा हो रहे बर्बरतापुर्ण व्यवहार के खिलाफ शांतिपुर्ण तरीके से कैंडील मार्च निकाल कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया।

विदित हो कि दिनांक 15 जुन 2020 को चीनी सैनिकों के द्वारा बर्बरतापुर्ण अमानवीय रवैये के कारण भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। और सीमा पर अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बना हुआ है।
सम्राट अशोक क्लब के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सोसल डिटेंसिंग का पालन करते हुए हाथ में तिरंगा लेकर चीन विरोधी मौन रुप से कैंडील मार्च निकाल कर भभुआ शहर के मुख्य मार्ग पर निकाल कर श्रद्धांजलि दिया । कैंडील मार्च का आयोजन अशोक वाटिका विद्या विहार नहर कॉलोनी परिसर से संध्या 6:00 बजे शुरू किया गया और पटेल चौक होते हुए शहर के एकता चौक पर पहुंचकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहीदों को कैंडल जलाकर मौन श्रद्धांजलि दिया।

कैंडिल मार्च का संचालन सम्राट अशोक क्लब के जिलाध्यक्ष रोहित मौर्य ने किया और निर्देशन सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय महाप्रबंधक डॉ आर पी मौर्य जी ने बताया की भारत का यह इतिहास रहा है की इसने कभी भी किसी भी देश पर आक्रमण नही किया। भारत ने दुनिया को बुध्द दिया, यह कभी भी युद्ध का पक्षधर नही रहा हैं। हमने चीन को भी बुद्ध दिया, और चीन ने बुध्द को अपनाया भी। बुद्ध को अपनाकर बुद्ध के जन्मदाता देश भारत के साथ ऐसा व्यवहार सर्वथा अमानवीय है।
सम्राट अशोक क्लब भारत देशभर में अमर शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है साथ ही मीडिया के माध्यम से क्लब के कार्यकर्ता चीनी सरकार और चीनी प्रशासन को संदेश देना चाहते हैं कि हम लोग बुध्द ,सम्राट अशोक के अनुयाई हैं इस नाते चीन हमारा शिष्य हुआ ऐसे में चीन को अपनी औकात में रहनी चाहिए, बुद्ध का धम्म हमारे पास है और हमने समस्त एशिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया, लेकिन बुद्ध के साथ-साथ सम्राट अशोक महान का तलवार भी हमारे पास है और भारत के प्रत्येक नौजवान में अभी राष्ट्रप्रेम की वो जज्बा है जो जरूरत आने पर भारत की सीमाओं की रक्षा करने के लिए तैयार हो जाएंगे ।
चीन 1962 में किए गए गलतियों को पुनः ताजा करने का काम कर रहे हो अब होश में आओ,और कहा कि अभी भी चीन अगर अपने कुकृत्यों से बाज नही आता है तो हम सब उसके द्वारा उत्पादित वस्तुओं का परित्याग करेंगे साथ ही केन्द्र सरकार से यह मांग करते हैं की चीन की सामग्रीयों का आयात बन्द करें व साथ ही भारत में उसे किसी भी प्रकार का अनुज्ञप्तियों पर रोक लगाकर उसका असहयोग किया जाय।
इस मौके पर SAC कैमूर के जिला पर्यवेक्षक सिद्धनाथ मौर्य, जिला सचिव धर्मेंद्र सिंह मौर्य ,भन्ते प्रज्ञादीप जी, प्रो.शिवव्रत सिंह मौर्य ,डॉ मनोज कुमार मौर्य ,देव मूरत सिंह, प्रिंस मौर्य,जोगिंदर मौर्य लाल बहादुर सिंह ,मौर्य संजय मौर्य ,बबलू मौर्य, अक्षय मौर्य,कैलाश मौर्य ,प्रो. विजय बहादुर सिंह मौर्य (पूर्व अध्यक्ष) अवधेश कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष) राजेश मौर्य (नगर अध्यक्ष) मदन मोहन सिंह ,डॉ जगदीश सिंह,सुनील मौर्य, मानिकचंद मौर्य, राहुल मौर्य आदि सैकड़ोलोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- जितेन्द्र कुमार मौर्या, द दस्तक 24 जिला व्यूरो कैमूर, बिहार