जौनपुर नयी सब्जी मंडी समिति वसूली में मस्त, किसान जाम में पस्त

जौनपुर नयी सब्जी मंडी समिति वसूली में मस्त, किसान जाम में पस्त :मंडी समिति की मिली भगत से मंडी के प्रवेश द्वार पर फल आलू आढ़तीय आधा रोड पर दुकान लगाते हैं और आधे पर तीन लाइन ट्रक खड़ी कर देते है, जिससे सब्जी उत्पादक किसान घंटो तक जाम में फसे रहते हैं क्यों की मंडी लगभग दस बजे तक समाप्त हों जाती है इसलिए किसान को देर से पहुंचने के कारण उसके सब्जियों का उचित दाम नहीं मिलता है!मंडी में प्रवेश के लिए दो गेट हैं लेकिन मंडी समिति वसूली के चक्कर में दूसरा गेट हमेसा बंद रखता है!जब किसान आढ़तीय दुकान दारों से दुकान अंदर लगाने को कहते है तो गाली गलौज पर उतारू हों जाते है!