जौनपुर: संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी है योगी और मोदी सरकार-ललई


शाहगंज(जौनपुर): प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।इस समय प्रदेश में गुंडाराज कायम है।चारो तरफ भ्र्ष्टाचार,फैला हुआ है और सरकार इसे रामराज कह रही है।
उक्त बातें गुरुवार को तहसील परिसर में आयोजित समाजवादी पार्टी का मंहगाई, भ्र्ष्टाचार, गुंडाराज, काला कृषि कानून, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कही।
उन्होंने कहा की कोरोना काल मे जमकर लूटमार हुआ स्वास्थ उपकरणों भारी भ्र्ष्टाचार हुआ।कोरोना में मृत शिक्षकों को सरकार मान ही नही रही है।आक्सीजन के आभाव में न जाने कितनी जाने चली गयी।और सरकार उन आंकड़ों को छुपा रही है।श्री यादव ने कहा की जो सरकार अपनी जनता को ऑक्सीजन नही मुहैया करा सकी वो सरकार क्या चला पाएगी।
उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर चुटकी लेते हुए कहा जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की बात कर रही है जिसमे दो बच्चों वाले को ही सरकारी सुविधा मिलेगी।मगर जिसे पहला बच्चा एक हुआ हो और दूसरा बच्चा जुड़वा हुआ हो सरकार उसका क्या करेगी।आगे कहा की जिसको कोई औलाद ही नही वो क्या जाने संतान के बारे में।
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव में जिस तरह से प्रशासन ने भारतीय जनता के एजेंट के रूप में काम किया है।और सपा के कार्यकर्ताओं को हराने का जो कुचक्र किया गया।सपा सरकार आने पर सबका हिसाब होगा।
विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने आगे कहा कोरोना काल मे जितनी भी कोविड से मौतें हुई है सरकार उन आंकड़ों को सार्वजनिक करें और मृतक आश्रितों को पाँच लाख रुपया मुआवजा दिया जाय।
अंत मे विधायक शैलेन्द्र यादव ललई के नेतृत्व में राष्ट्रपति को सम्बोधित 16 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौंपा गया।
कार्यक्रम का संचालन सैयद उरूज ने किया।
उक्त अवसर पर सपा के नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी,मनोज कुमार यादव गल्लू, संजय यादव एडवोकेट, अखंड प्रताप यादव, मकसूद मेम्बर, सुहेल अहमद उर्फ चुन्नू, मनोज अग्रहरि, जसीम खान, जैगम अब्बास, सुरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, अरुण यादव, मंसूर अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही।