जौनपुर : शाहगंज की महिलाओं ने राधाकृष्ण के साथ खेली होली


शाहगंज : स्थानीय नगर की महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए पहली बार आयोजित की गई बरसाने की होली के तर्ज पर होली मिलन समारोह में का आयोजन हुआ जहां नगर की महिलाओं ने राधा श्रीकृष्ण के साथ जमकर खेली फूलों की होली। इसके पहले आयोजकों में नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, गोपेश्वर मंदिर से जुड़ी निदेशिका सुनीता अग्रवाल, सिम्मी अग्रहरी, शोभा जायसवाल, बुलबुल अग्रहरी, रंजना सेठ, सपना अग्रहरी, कोपल अग्रवाल, निहारिका, निवेदिता, मीरा रानी आदि को बैच लगाकर होली की बधाई देने के साथ ही सम्मानित किया गया।
आयोजिका खुशबू जायसवाल ने आभार व्यक्त किया। वहीं शीतल अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक कार्यों को लेकर जितने भी कार्यक्रम हो, उसके लिए वह सदैव तत्पर हैं। नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने सहयोग देते हुये कार्यक्रम को शानदार बताया।
इसके बाद महिलाओं व युवतियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जहां सोनाली जायसवाल, रूपम जायसवाल, सोनम जायसवाल आदि ने जीत हासिल कर पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं समारोह में बरसाने की तर्ज पर अबीर गुलाल फूल आदि से होली खेलते भगवान कृष्ण राधा की झांकी प्रस्तुत की गई जो सभी लोग का मनमोहक मोह लिया। साथी महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण राधा के साथ फूलों की जमकर होली खेली। वहीं आपस में भी अबीर गुलाल लगाकर होली के गीतों पर सभी महिलाओं व युवतियों में जमकर नृत्य किया।
बताते चलें कि नगर के पुराना चौक स्थित गोपेश्वर मंदिर में खुशबू जायसवाल की देख—रेख में नगर के महिलाओं ने समारोह का आयोजन किया। समारोह को सफल बनाने में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता जायसवाल, जेसीआई की निवर्तमान अध्यक्ष पूनम जायसवाल, अध्यक्ष संगीता जायसवाल, श्रद्धा सोनी, सीमा गुप्ता, निधि जायसवाल, रितु, स्वाति गुप्ता, रीता सोनी, ममता गुप्ता, राधा गुप्ता, राजश्री अग्रहरी, पिंकी सेठ, समृद्धि सेठ, नुपुर अग्रहरी, रानी अग्रहरी, प्राची जायसवाल, प्रियांशी जायसवाल, मंजू अग्रहरी, नीलू अग्रहरी, आध्या जायसवाल, स्वाति गुप्ता, शुभलक्ष्मी अग्रहरि, रश्मि साहू, शैलजा वर्मा, अंकिता केसरी, मुस्कान मिश्रा, तनु जायसवाल, सीमा जायसवाल, अनीता जायसवाल, आरोही गुप्ता, बैजनाथ अग्रहरी, शशांक शेखर मोदनवाल, ऋषिराज जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।