जौनपुर:भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, आधा दर्जन छह घायल


शाहगंज(जौनपुर)
कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर गांव में शनिवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव निवासी जितेन्द्र और पुजारी गिरी के बीच खेत को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की दोपहर जितेन्द्र खेत में काम कर रहे थे इस बीच परिजनों के साथ पहुंचे पुजारी गिरी से कहासुनी हो गई। घटना की जानकारी होते ही जितेन्द्र पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे। जो लाठी डंडा लेकर पुजारी के घर पर धावा बोल दिया। मारपीट की घटना में एक पक्ष से जितेन्द्र (40), संतोष (28), हैप्पी (20) व दूसरे पक्ष से पुजारी गिरी (53) उनकी पत्नी रेखा गिरी (48) और पुत्र प्रांजल गिरी (20) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जितेन्द्र, हैप्पी, पुजारी व रेखा गिरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।