जौनपुर :तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव संपन्न


शाहगंज(जौनपुर): तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। जिसमें स्कंध कुमार यादव अध्यक्ष और पुष्पकांत यादव महामंत्री निर्वाचित हुए। पांच पदों के पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।चुनाव अधिकारी बाबूराम यादव, सुरेंद्र सिंह, शारिक खान, सुरेंद्र तिवारी, राम लवट वर्मा राजकुमार यादव, भारत लाल की देख-रेख में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ।कुल 209 अधिवक्ताओं में 205 अधिवक्ता मतदान किए।
दोपहर साढ़े तीन बजे मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर तीन व महामंत्री पद के दो मतदान चुनाव अधिकारियों ने निरस्त किया। अध्यक्ष पद पर स्कंध कुमार यादव 101 मत पाकर विजय हासिल की उनके प्रतिद्वंदी अमरनाथ सिंह को 73, रवि प्रकाश श्रीवास्तव को 26, जय प्रकाश चौहान को दो मत प्राप्त हुए। वहीं महामंत्री पद पर पुष्पकांत यादव 90 मत पाकर विजई हुए। जबकि कड़ी टक्कर में अखिलेश तिवारी को 70 मत और सुशील कुमार श्रीवास्तव व सूर्यमनी तिवारी को 18-18 मत पर संतोष करना पड़ा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामलाल यादव, संगठन मंत्री लक्ष्मी शंकर यादव, ऑडिटर वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष राम चन्द्र बिंद एवं चार सदस्य दूधनाथ, अर्जुन सिंह, नवल किशोर, राम सिंह मौर्य निर्विरोध चुने गए। विजई पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।