जौनपुर :
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आज कुलसचिव महोदय को विश्वविद्यालय परिसर में व्याप्त समस्याओं को लेकर कुल सचिव महोदय को प्रार्थना पत्र दिया! छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय की स्थिति एकदम दयनीय है पुस्तकालय में विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम अनुसार आवश्यक पुस्तकों का अभाव है छात्रों को पाटन अनुकूल पुस्तक के न मिलना अत्यंत गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है छात्रों का कहना था कि शौचालय की अत्यंत खराब स्थिति है महिला शौचालय में दरवाजे सही से बंद नहीं होते तथा गंदगी अत्यधिक रहती है कई स्थानों पर नल खराब है और साफ सफाई की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है महिला छात्रावास में वाई-फाई भी लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी और जल की बर्बादी को लेकर भी कुलपति महोदय को अवगत कराया है उनका कहना था कि विश्वविद्यालय परिसर में हरे पेड़ निर्माण कार्यों के नाम पर काटे जा रहे हैं जो कानूनंन अपराध है साथ ही कई संकायो में पानी की टंकियां के ओवरफ्लो होने से प्रतिदिन हजारों लीटर स्वच्छ जल बर्बाद हों जाता है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है
छात्रों का रोग था कि महिला कामन रूम का अभाव है जहां उपलब्ध है वहां साफ सफाई की स्थिति अत्यंत दयनीय है जिससे छात्राओं को अत्यधिक असुविधा होती है कंप्यूटर साइंस विभाग में छात्रों की संख्या के अनुसार कंप्यूटर उपलब्ध नहीं है जो है वह भी ठीक से कार्य नहीं करते इससे छात्रों की तकनीकी शिक्षा प्रभावित हो रहा है विज्ञान वर्ग के छात्रों को कई वर्षों से केवल आश्वासन दिया जा रहा है परंतु आज तक प्रयोगशालाएं उपलब्ध नहीं कराई गई यह विज्ञान के छात्रों की मूलभूत शैक्षिक आवश्यकता है जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान ना देना अत्यधिक चिंताजनक है उनका कहना था की
पूरे दिन कक्षाएं संचालित होने के बावजूद छात्रों के लिए कैंटीन की कोई उचित व्यवस्था नहीं है इससे छात्राओं को अत्यधिक असुविधा होती है छात्राओं ने आरोप लगाया कि परिचय पत्र न मिलने से बाहरी व्यक्तियों का विश्वविद्यालय में आना-जाना लगा रहता है छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए हैं जिसके परिणाम यह है कि बाहरी असामाजिक तत्व परिसर में प्रवेश कर छात्रों पर टिप्पणी करते हैं! इस पर तत्काल रोक लगाने तथा सुरक्षा व्यवस्था शुरू करने की अत्यंत आवश्यकता है!

