जौनपुर:राष्ट्रिय एकता दिवस के अवसर पर सम्राट अशोक क्लब शाखा जौनपुर के द्वारा निकाली गई राष्ट्रीय प्रतीकों की जन चेतना यात्रा


अपने राष्ट्रीय चिन्हों और प्रतीकों के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रिय एकता दिवस के अवसर पर सम्राट अशोक क्लब शाखा जौनपुर के द्वारा राष्ट्रीय प्रतीकों की जन चेतना यात्रा मंगलवार सुबह 10 बजे जौनपुर में निकाली गई।यह यात्रा भंडारी रेलवे स्टेशन से चल कर कोतवाली चौराहा, ओलंदगंज, जेसिज चौराहा, होते हुवे राष्ट्रिय प्रतीक चिन्ह सम्राट अशोक स्तम्भ पचहटीया तिराहा जौनपुर के पास समाप्त हुई। यात्रा में सम्राट अशोक स्तंभ,भारतीय संविधान के साथ सभी राष्ट्रीय प्रतीकों की झांकियां सजाई गई थी।प्रतीक यात्रा में आम नागरिकों द्वारा जगह जगह उत्साह पूर्वक सम्राट अशोक लाट और भारतीय संविधान को माल्यार्पण किया गया ।
सोभा यात्रा में मुख्य रूप से सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सच्चिदानंद मौर्य, कुंवरदास सेवा आश्रम के संस्थापक डॉ राम अवध यादव ,राष्ट्रीय संयोजक राजेश मौर्य, वाराणसी मंडल प्रभारी सत्यार्थ प्रकाश मौर्य , विनोद मौर्य,सुनील, मनोज कुमार मौर्य, पुनीत विश्वकर्मा, कन्हैयालाल,जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद मौर्य और महिलाएं भी काफी संख्या में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर राम अवध यादव और राष्ट्रीय प्रवक्ता सचिदानंद मौर्य द्वारा उपस्थित लोगो को राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति जागरूक किया गया।