जौनपुर /नईगंज :अपनी जनता पार्टी के पदाधिकारियों की हुई बैठक, अधिक से अधिक नये कार्यकर्ताओ को जोड़ने के लिए लिया संकल्प

जौनपुर :दिनांक 14दिसंबर 2025दिन रविवार को नई गंज जौनपुर में उपाध्यक्ष मुगराबादशापुर शाहबाज खान द्वारा अपनी जनता पार्टी, जिला एवं विधान सभा कमेटी पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया !बैठक में पार्टी में ज्यादा से ज्यादा नए कार्यकर्ताओ को जोड़ने के लिए विचार विमर्श किया गया!बैठक में प्रदेश महासचिव रामलखन मौर्य ने आये हुए सभी पदाधिकारियों से दिसंबर के अंत तक सव सव नये कार्यकर्त्ता को को जोड़ने के लिए उत्साहित किया! राम लखन मौर्य ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की हम सब को एक होकर जिला, विधानसभा , ब्लाक कमेटी को मजबूत कर अविलंब सेक्टर एवं बूथ कमेटी को गठित कर मिशन 2027उत्तर प्रदेश एवं पूरे देश में व्याप्त भय भ्रष्टाचार, बलात्कार, हत्या, दलितों आदिवासियों पिछड़ों अल्पसंख्यकों के हक अधिकार,आरक्षण की छीनैती से पीड़ित जनता को सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय दिलाने हेतु बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के सपनों की सम्राट अशोक सरकार बनाने लिए अपनी जनता पार्टी एवं लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री पूर्व नेता प्रतिपक्ष पिछड़ों दलितों आदिवासियों शूद्रों अल्पसंख्यकों की आवाज बहुजन नायक स्वामी प्रसाद मौर्य जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प पूरा करना होगा!
बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव माननीय जटाशंकर शास्त्री जी ने किया, बैठक में मुख्य रूप से राम लखन मौर्य प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी वाराणसी मण्डल, जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार गौतम, जिला महासचिव संजय कुमार मौर्य, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता गौतम, उपाध्यक्ष गीता मौर्य, उपाध्यक्ष धनीराम सरोज, विधानसभा अध्यक्ष मानसिंह सिंह मौर्य गुड्डू, चन्दन मौर्य, मुख्य रूप से उपस्थित थे!