जौनपुर : जनार्दन यादव संयोजक एवं सनन्दन भट्ट सह संयोजक नियुक्त


शाहगंज: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने तहसील लेखपाल संघ का जनार्दन यादव को संयोजक एवं सनन्दन भट्ट सह संयोजक नियुक्ति किया है। नये अध्यक्ष के निर्वाचन तक दोनों दोनों लेखपाल संघ का उत्तर दायित्व देखेंगे।
मालूम रहे बीते मंगलवार को चुनाव में रमेश चंद्र त्रिपाठी एवं विकास सिंह को मतदान में 41-41 मत मिला था। बराबर मतदान होने के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया। भविष्य में पुनः चुनाव कराया जाना है। लेकिन अभी इसकी घोषणा नहीं हुआ है। संघ का कार्य प्रभावित न हों इस हेतु पूर्व अध्यक्ष जनार्दन यादव को संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष सनन्दन भट्ट को सह संयोजक का पद सौंपा गया है। नये अध्यक्ष के चुनाव तक दोनों कार्यभार संभालेंगे।