जौनपुर: त्रिस्तरीय पंचायत के 83 जिला पंचायत की अंतरिम आरक्षण सूची जारी।

जौनपुर /उत्तर प्रदेश – शासन द्वारा जिला पंचायत जौनपुर के 83 वार्डों की अंतिम सूची मामूली बदलाव के बाद जारी कर दी है। जिसमें से की 7 सीटें अनुसूचित जाति महिला ,12 सीटें अनुसूचित जाति, 8 सीटें पिछड़ी जाति महिला, 14 पिछड़ी जाति , 13 सीटें महिला, एवं 29 सीटें अनारक्षित (जनरल ) है । नई लिस्ट के हिसाब से आरक्षण निम्न है।

अनुसूचित जाति महिला— वार्ड संख्या : 83 , 81 डोभी 58 रामपुर ,12 , 13 सुईथाकला 77, 78 केराकत।

अनुसूचित जाति — वार्ड संख्या: 40 ,41 ,42 मछली शहर 28, 29 महाराजगंज, 21 बदलापुर , 52 बरसठी, 55 रामपुर ,34 सुजानगंज, 6 शाहगंज, 66 जलालपुर, 74 मुफ्तीगंज।

पिछड़ी जाति महिला — वार्ड संख्या : 59, 61,62 रामनगर , 71 खुटहन ,30 महाराजगंज, 9 शाहगंज, 2 करंजकला, 67 सरकोनी।

पिछड़ी जाति— वार्ड संख्या : 56 रामपुर, 60 रामनगर ,7,11 शाहगंज, 23 बदलापुर ,36 मुंगरा बादशाहपुर ,25 बक्सा ,13 करंजकला, 33 सुजानगंज ,68 सरकोनी ,76 मुफ्तीगंज, 15 सुथा कला, 72 धर्मापुर।

महिला— वार्ड संख्या : 26 बक्सा, 31,32 सुजानगंज ,20, 22 बदलापुर ,83 मुंगरा बादशाहपुर ,53 बरसठी ,43,45 सिकरारा, 82डोभी ,79 केराकत ,49 ,50 मड़ियाहूं।

अनारक्षित-( जनरल)— वार्ड संख्या : 35,37 मुंगरा बादशाहपुर, 24, 27 बक्सा, 44, 46 सिकरारा, 47,48 मड़ियाहूं, 8, 10 शाहगंज, 39 मछली शहर ,51,54 बरसठी, 16,18,19 खुटहन ,63 ,64, 65 जलालपुर ,57 रामपुर ,14 सुईथाकला, 69, 70 सरकोनी, 80 केराकत, 4,5 करंजकला ,75 मुफ्तीगंज, 71,73 धर्मापुर जारी की गई है ।अनुसूचित जनजाति महिला व अनुसूचित जनजाति के लिए कोई जगह नहीं रखी गई है।