जौनपुर:पशु तस्करों से गाव के नौजवानों से हुई मुठभेड़।

जफराबाद (जौनपुर) कस्बे के बाईपास पर रविवार को देर रात पशु तस्करों ने अपने आप को घिरते देख गांव वालों पर फायरिंग कर दिया। हिम्मत दिखाते हुए गांव के नौजवानों ने दो पशु तस्करों को दबोच लिया। दो घंटे तक गांव वालों और पशु तस्करों से संघर्ष चला। अंततः अपने आप को घिरते देख तीन चार पहिया वाहन से एक दर्जन पशु तस्कर फरार हो गए। दो को असलहे व ₹25000 नगद के साथ गांव के नौजवानों ने दबोच लिया। पुलिस के हवाले कर दिया।

बीती रात जफराबाद बाईपास पर दो पिकअप वाहन तथा दो फोर व्हीलर बोलेरो गाड़ी से 15 की संख्या में पशु तस्कर पहुंचे। बाईपास से 100 मीटर की दूरी पर राजदेव राजभर के घर से दो पशु खुटे से छोड़कर पिकअप वाहन की तरफ ले जा रहे थे। राजदेव राजभर के छोटे पुत्र सोनू राजभर की नींद खुल गई। लघुसंका करने के लिए घर से बाहर आए। उसकी नजर घर के सामने खूटे पर पड़ी। भैंस नहीं थी। सोनू घर से बाहर निकला उसकी नजर पशु तस्करों पर पड़ गई। भैंस को पिकअप पर लादने का प्रयास कर रहे थे। सोनू लालकारते हुए पशु तस्करों की तरफ बढ़ा। उक्त तस्करों ने सोनू पर पथराव कर दिया। सोनू शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागा। गांव के दर्जनों नौजवान सोनू के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दिया। नौजवान हाईवे पर वाहन के चारों तरफ घेर लिए। पशु तस्कर लगातार ईट पत्थर चला रहे थे। फायरिंग कर रहे थे। लेकिन गांव के नौजवान हिम्मत नहीं हारे। अंततः अपने आप को संकट में देख तीन वाहन लेकर पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। लेकिन एक वाहन को भागते समय नौजवानों ने स्टेरिंग पकड़कर घुमा दिया। हाईवे के किनारे वाहन गड्ढे में पलट गया। जिसमें छ पशु थे। दो दबकर मर गए। उक्त वाहन में दो पशु तस्करों को असलहे व कारतूस के साथ गांव वालों ने दबोच लिया। जमकर पिटाई की। 4:00 बजे भोर में गांव वालों ने जफराबाद पुलिस को सूचना दिया। थाना अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। असलहा कारतूस व 25 हजार नगद रुपए के साथ गांव वालों ने उक्त दोनों पशु तस्करों को पुलिस के हवाले कर दिया।