जौनपुर : शाहगंज तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव संपन्न, भुलेन्द्र बने अध्यक्ष




शाहगंज तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें भुलेन्द्र कुमार एडवोकेट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमरनाथ सिंह को छह मतों से पराजित कर समिति पर कब्जा जमाया। चुनाव अधिकारी बाबूराम यादव, रमेश चंद द्विवेदी, राम लवट वर्मा, राम मगन, राजदेव यादव, श्याम नारायण सिंह, मो. आसिफ़ की देखरेख में आयोजित चुनाव में कुल सात में पांच पदों के लिए मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ सिंह व भुलेन्द्र कुमार की आमने सामने कड़ी टक्कर रही।
शाम को हुई मतगणना में भुलेन्द्र कुमार 119 मत पाकर विजई घोषित हुए, जबकि अमरनाथ सिंह को 113 मत पाकर संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र यादव ने 143 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी सूर्यमणि तिवारी को पराजित किया। श्री तिवारी को कुल 88 मत मिले। महामंत्री पद के लिए तीन दावेदार मैदान में रहे, जिसमें दुर्गा प्रसाद एडवोकेट 123 मत पाकर विजयश्री हासिल किया। अखिलेश कुमार तिवारी को 69 व राम जी विश्वकर्मा को 41 मत मिले। सह. मंत्री पद पर वीरेन्द्र कुमार यादव 118 मत पाकर चुनाव जीते, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे नरेंद्र कुमार को 111 मत पाकर संतोष हार का सामना करना पड़ा। लेखाधिकारी के पद पर 127 मत पाकर नीतेश कुमार ने अपना परचम लहराया, कलानाथ को महज 99 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विमलेश यादव और सदस्य पद पर ईश नारायणन सिंह, कृष्ण चंद यादव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मी शंकर यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए।
अधिवक्ता लालता प्रसाद यादव, पुष्पकांत यादव, स्कंद कुमार यादव, शारिक खान, अनिल गौतम, विक्रम सिंह विक्की, सैयद गौहर जैदी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, राजीव सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी।