जौनपुर! : शाहगंज तहसील के सुईथाकला ब्लॉक अन्तर्गत जन्मदिन के अवसर पर आज नेकी घर टीम द्वारा बड़े ही धूमधाम से सैकड़ो गरीब बेसहारा वृद्ध दिव्यांग के बीच गर्म कपड़े व कंबल वितरण कर एवं दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्राप्त करने हेतु रजिस्ट्रेशन कराया गया।
*आज नेक घर टीम द्वारा जनपद जौनपुर के जिले के सबसे आखिरी छोर पर बसे गांव गंगोली एवं चिलबिली के बीच चंपानगर बाजार में संस्थापक डॉ सर्वेश कुमार का जन्मदिन मानवसेवा मानवद्वारा के रूप में मनाया गया जिसमें आसपास के गांव से सैकड़ो जरूरतमंदों को गर्म कपड़े एवं कंबल प्रदान किए गए तमाम दिव्यांगजनों को जांचों प्रांत कृत्रिम अंग हेतु भारत सरकार की एम्लिको संस्था के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया गया, कंबल पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटी।आज टीम के साथ कंबल वितरण करने हेतु प्रसिद्ध समाजसेवी उदयभान मौर्य उर्फ यूबी भईया भी पहुंच कर वृद्धजनों का सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया, उन्होंने कहा कि नेकी घर टीम समाज के सबसे निचले तबके की सेवा कर रहा है जिसकी संपन्न लोगों को देखने मदद करने में शर्म आती है, ऐसे लोगों के बीच सेवा का मौका मिला जिसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं वृद्ध जनों से वह दिव्यांगों से उदयभान जी ने वादा किया कि जब कभी भी सेवा की जरूरत पड़े तो आपके साथ आपका बेटा खड़ा मिलेगा नेकी घर निश्चित रूप से निस्वार्थ भाव से मानव सेवा का कार्य कर रही है जिसके साथ सहयोग के लिए मैं सदैव तत्पर हूं, नेकी घर के सहयोगी के रूप में उत्तर प्रदेश की एक संस्था।साथ में सहयोगी के रूप में उत्तर प्रदेश की संकल्प सेवा परिवार द्वारा भी शिरकत किया गया संस्था के संस्थापक शम्स तबरेज खान जी ने बताया कि संस्था से जुड़ने पर बेटी की विवाह की पूरी जिम्मेदारी संस्था द्वारा ली जाती है विषम परिस्थिति में संस्था द्वारा आर्थिक मदद की जाती है ऐसे जरूरतमंदों से उन्होंने संस्था से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की,खान ने कहा की नेकी घर टीम से सीख लेनी चाहिए की खुशियों के मौके जन्मदिन इत्यादि ऐसे वृद्ध बेसहारा लोगों के बीच मनाए ताकि इन्हें भी खुशियां मिल सके।*
आज सहयोगियों में टीम के उपाध्यक्ष डॉ आर एन प्रजापति,अखिल गुप्ता, शंकर गुप्ता,आशु प्रजापति,चौथी राम गुप्ता,अख़लाख, सुरेंद्र प्रधान,मनजीत गुप्ता,राजेंद्र विश्वकर्मा,विनोद पाठक, राहुल शर्मा,पवन मौर्य,महेंद्र मौर्य,लवकुश जी इत्यादि लोगों ने सहयोग किया।
जौनपुर :डॉ सर्वेश कुमार ने नेकी घऱ टीम के साथ दिव्यांग, बेसहारा लोगो को कम्बल बाटकर मनाया जन्मदिन
