जौनपुर : सास-ससुर व पति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज


शाहगंज दहेज की मांग को लेकर विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारने पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी ज्योत्सना पाठक की शादी आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी आनंद तिवारी के साथ मार्च 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करने लगे। विवाहिता के मायके वालों ने असमर्थता जताई तो विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बीते दिनों ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को मारा पीटा। पीड़िता ने मायके वालों को आप बीती बताई। विवाहिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति आनंद, सास दुर्गा व ससुर राम प्रवेश के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत करके मामले की छानबीन में जुटी है।