जौनपुर : पुलिसअधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियो को गिरफ्तारी हेतु चलाये अभियान


थाना बदलापुर जनपद जौनपुर एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर मय हमराह के द्वारा मुखबिर खास द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त लवकुश यादव पुत्र रामभेज यादव ग्राम मोलनापुर थाना बदलापुर जौनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0-214/2021 धारा-302 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को मछलीगाँव प्राथमिक पाठशाला के पास से हिरासत पुलिस मे लिया गया पूछताछ पर अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपना बयान दर्ज कराया तथा अभियुक्त की निशान देही पर आला कत्ल एक खडी ईट बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.लवकुश यादव पुत्र रामभेज यादव ग्राम मोलनापुर थाना बदलापुर जौनपुर।
बरामदगी विररण-
आलाकत्ल एक खड़ी ईट
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1-श्री पवन कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक थाना बदलापुर जौनपुर।
2-हे0का0 वशिष्ट नारायण सिंह थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
3-का0पंकज मौर्या थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।