जौनपुर: नारी सशक्तिकरण के तहत डोमनपुर गांव में चला जागरुकता अभियान


शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के डोमनपुर गांव में महिला थाना जौनपुर की टीम ने महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया।
मुसहर बस्ती की महिलाओं को डायल 112 और 1090 सेवा की विस्तृत जानकारी दी।
महिला थानाध्यक्ष किरन मिश्रा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक गाँव की महिलाएं और बेटियाँ अपने अधिकार के प्रति जागरूक नहीं होंगी महिला सशक्तिकरण का प्रयास बेमानी साबित होगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं की समस्या और प्रताड़ना के लिए सरकार ने 1090 सेवा शुरु की है। जिससे शहर की महिलाओं को काफी राहत मिली है।
ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता की कमी के चलते उसका उपयोग नही हो पाता है। कहा पारिवारिक प्रताड़ना, छेड़छाड या किसी भी तरह के उत्पीड़न का शिकार महिला, युवती अपनी समस्या को 1090 पर फोन करके बात खुलकर कहें। यहां पर आपकी समस्या समाधान के लिए महिला अधिकारी रहती हैं। जो आपकी समस्या का त्वरित समाधान के लिए तैयार रहती हैं। इसके अलावा 112 सेवा 24 घंटे आपकी समस्या के समाधान के लिए आपके घर तक पहुंचती है। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया।
इस मौके पर महिला थाने की रीना राय, किरनलता, प्रतिमा, प्रियंका यादव, रूबी सिंह, अनामिका व दीवान ग़ालिब खान रहे।