फर्रुखाबाद में सघन चेकिंग अभियान: 13 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, भारी जुर्माना व टैक्स वसूला

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग की टीम ने आज विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 13 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और भारी जुर्माना तथा टैक्स वसूला गया।

चेकिंग के दौरान 3 स्कूल बसें बिना परमिट संचालित पाई गईं। परिवहन विभाग ने तत्काल इनका चालान करते हुए ₹30,000 का जुर्माना लगाया। साथ ही, 2 जेसीबी मशीनें बिना फिटनेस के संचालित होती मिलीं। इन पर ₹42,500 का जुर्माना तथा ₹1.35 लाख टैक्स लगाया गया और दोनों वाहनों को थाना कादरीगेट में सीज कर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, दो ट्रक ओवर हाईट माल लादे पाए गए, जिन पर नियम विरुद्ध संचालन के आरोप में चालान किया गया। विभागीय टीम ने कुल मिलाकर 13 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹1.61 लाख का जुर्माना तथा ₹1.60 लाख टैक्स आरोपित किया।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवहन नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।