फर्रूखाबाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत सामग्री का वितरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन व जनप्रतिनिधि लगातार सक्रिय हैं। सोमवार को माननीय सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष, उपजिलाधिकारी कायमगंज व तहसीलदार कायमगंज ने मोटरबोट के माध्यम से बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर गांवों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

    इसी क्रम में तेरा अकबरपुर व बहादुरपुर तहसील अमृतपुर में प्रशासन द्वारा कुल 269 बाढ़ राहत किट का वितरण किया गया।

प्रशासन की निगरानी और कार्यवाही

जिलाधिकारी प्रतिदिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने बाढ़ राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं और चेतावनी दी है कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विभाग पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा लगातार सुबह-शाम बाढ़ समीक्षा की जा रही है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि प्रभावित कृषि क्षेत्र का सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

अब तक की राहत व बचाव कार्यवाही

बाढ़ राहत खाद्यान्न किट वितरण:

तहसील सदर – 4,250

तहसील कायमगंज – 12,600

तहसील अमृतपुर – 20,715

राहत शिविर:

कुल 5 राहत शिविर संचालित, जहाँ 806 लोगों को प्रतिदिन पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

नाव व मोटरबोट तैनाती:

तहसील सदर – 13 नाव

कायमगंज – 56 नाव

अमृतपुर – 82 नाव

कुल 11 मोटरबोट संचालित।

पशु चिकित्सा सेवाएं:

49 पशु चिकित्सा शिविर आयोजित।

2,447 पशुओं का उपचार।

21,763 पशुओं का टीकाकरण।

4,530 किलो पशु चारा वितरण।

चिकित्सा सेवाएं:

17 मेडिकल टीमों द्वारा 488 स्वास्थ्य शिविर।

30,129 लोगों का उपचार।

22,771 क्लोरीन टैबलेट व 13,415 ओआरएस पैकेट वितरण।

एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की तैनाती

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों को और तेज़ करने के लिए NDRF, SDRF और फ्लड PAC की तैनाती की गई है।