फर्रुखाबाद में गौशालाओं का निरीक्षण एवं जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 प्रमुख सचिव, पशुधन, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आज निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, पशुपालन विभाग, उ०प्र० लखनऊ का जनपद आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल खण्डौली (विकास खण्ड राजेपुर) तथा कान्हा गौशाला, कमालगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों गौशालाओं की व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं।

निरीक्षण के उपरान्त अपराह्न 2:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन एवं प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसी क्रम में जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) से बचाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही लम्पी स्किन डिज़ीज़ के टीकाकरण अभियान की प्रगति पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, अपर निदेशक (ग्रेड-2) पशुपालन विभाग, कानपुर मंडल, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय सामाजिक वानिकी प्रभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुख्यालय सहित जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 इस बैठक का मुख्य उद्देश्य था –

निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना।

बर्ड फ्लू से बचाव हेतु प्रभावी रणनीति पर अमल करना।

लम्पी स्किन डिज़ीज़ टीकाकरण अभियान की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देना।

जनपद स्तर पर गौवंश संरक्षण और पशु स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।