फर्रुखाबाद में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण की पहल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2025 जनपद के पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रोहित भटारा (अप्रा.) ने जानकारी दी है कि पूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं आश्रितों को कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, इंफॉर्मेशन, कंप्यूटर टैली, कंप्यूटर फैशन डिजाइनिंग आदि का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है, जिसकी विशेष बात यह है कि यह संपूर्ण प्रशिक्षण जनपद में ही कराया जाएगा। इच्छुक पूर्व सैनिक, विधवा या आश्रितजन इस योजना का लाभ लेने हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

प्रेस नोट के माध्यम से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने समस्त समाचार पत्रों और मीडिया बंधुओं से अपील की है कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक प्रचारित करें ताकि पात्र लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें।

संपर्क:

कार्यालय- जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, फर्रुखाबाद प्रशिक्षण हेतु आवेदन की प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क करें।