उत्तर प्रदेश/पीलीभीत/पूरनपुर तहसील के हजारा थाना क्षेत्र में शारदा नदी में बढ़ा जलस्तर

पीलीभीत: पूरनपुर शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से हजारा क्षेत्र के गांव राहुल नगर में खतरा बढ़ गया। शारदा नदी राहुल नगर तक पहुंच गई है इससे राहुल नगर के अलावा कई गांव खतरे की निशानी पर हैं। कॉलोनी नंबर 6 के कुछ घरों में जलभराव हो गया है नदी का पानी चंदिया हजारा राहुल नगर कबीर गंज के रास्ते में आ गया। बाढ़ की आशंका को लेकर राहुल नगर के लोगों में दहशत देखी गई है। शारदा नदी की बाढ़ ने पिछले कुछ साल में राहुल नगर गांव में बड़ी तबाही मचाई थी। कई हजार एकड़ खेतों में लहराती गन्ने की फसलें जंगल और नदी में समा गई। गांव को बाढ़ से बचाने के लिए कई दिन तक बचाव कार्य चलते रहे। अफसरों ने बाढ़ के बाद स्थाई बचाव कार्य करने का आश्वासन दिया था ।मगर बाढ़ समाप्त होने के बाद भी बचाव कार्य नहीं कराए गए। शारदा नदी का रूख राहुल नगर गांव की ओर है। 3 दिनों में हुई बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

HOUSTON, AUG 28:- Residents wade through flood waters from Tropical Storm Harvey in Houston, Texas, U.S. August 27, 2017. REUTERS-13R