कन्नौज में सीसी रोड का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली सौगात

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री प्रिया शाक्य ने आज शंकरपुर (सौरिख) में जखा डामर रोड से शंकरपुर तक बने सी० सी० मार्ग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत शंकरपुर के प्रधान श्री गौरव शाक्य, डॉ. ब्रजेश शाक्य, उनकी पत्नी श्रीमती शशिप्रभा शाक्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। अब सड़क बनने से लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और गांव का विकास भी गति पकड़ेगा।

लोकार्पण समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के प्रयास जारी रहेंगे।