मैनपुरी के नगला अतिराम में रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र सहित तीन को गोलियों से भून डाला, हत्याकांड से फैली दहशत

यूपी के मैनपुरी जिले से है। यहां करहल क्षेत्र के गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह का गांव के ही कुछ लोगों के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई।

पारिवारों के बीच रास्ते को लेकर है विवाद
गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर सोबरन ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसमें कायम सिंह (50) उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और ममता पत्नी वीकेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियाें की आवाज सुनकर मची दहशत
इस दौरान दूसरे पक्ष द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जिसमें कायम सिंह, उनके पिता रामेश्वर सिंह और उनके भतीजे की पत्नी ममता गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की चपेट में आकर एक अन्य महिला भी घायल हुई है। जिसे अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं।

अर्पित यादव प्रोडेक्शन चीफ द दस्तक 24